हरदा: हरदा में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील।
Harda, Harda | Jun 21, 2026 आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न समाजों और समुदायों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।