पन्ना: पुत्र को हत्या के मामले में फंसाने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक पन्ना को सौंपा गया शिकायती आवेदन
Panna, Panna | Dec 2, 2024 पन्ना जिले के ग्राम रेकरा निवासी लखन लाल पटेल ने अपने पुत्र को झूठे हत्या के मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपकर बताया कि उनकी बहू ने पारिवारिक तनाव के कारण आत्महत्या की थी।