पन्ना: पन्ना टाइगर रिज़र्व में रोमांच: पर्यटकों की जिप्सी के सामने आया बाघ, गुर्राहट से सहमे लोग
Panna, Panna | Dec 2, 2024 मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व (PTR) में आज सुबह रोमांचक दृश्य देखने को मिला। देश-विदेश से बाघों का दीदार करने आए पर्यटकों की जिप्सी के सामने अचानक वनराज (बाघ) आ गया। बाघ जिप्सी की ओर गुर्राते हुए बढ़ने लगा, जिससे पर्यटक सहम गए और जिप्सियों को पीछे हटाने लगे।