ललितपुर: जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, परीक्षा को लेकर CO के नेतृत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर ललितपुर शहर के आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा एवं चेकिंग के बाद सुबह 8:00 बजे से अभ्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। CO पाली रक्षपाल सिंह व SDM महरौनी राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में परीक्षा के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। GGIC स्थित परीक्षा केंद्र पर अचानक झांसी निवासी एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। जिसे तत्काल इलाज मुहैया कराया गया।