रायगढ़: महानदी में उफान से पुसौर के 6 गांवों में बाढ़ जैसे हालात, जिला प्रशासन हुआ अलर्ट
लगातार बारिश का सबसे खतरनाक असर रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों के बीच बहने वाली महानदी पर पड़ा है। महानदी का जलस्तर इस वक्त खतरे के निशान यानी डेंजर जोन में पहुंच चुका है। उफनती नदी के कारण पुसौर विकासखंड के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।