पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया, खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया
Purnea East, Purnia | Jul 12, 2026
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ 'पप्पू यादव' के द्वारा रविवार को दोपहर के लगभग 1 बजे संसदीय कार्यकाल के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'दो साल, संकल्प साकार' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर पूर्णिया स्थित सांसद कार्यालय 'अर्जुन भवन' में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ।लोकसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों से आए खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री का वितरण किया।