बांका: भव्य महा गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, बामदेव बाजार भक्ति में डूबा, यज्ञ मंडप परिक्रमा में उमड़ी भीड़
Banka, Banka | Apr 28, 2026 बामदेव बाजार में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ के 7 वे दिन मंगलवार की दोपहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । यज्ञ के अवसर पर काशी और बनारस से आए विद्वान ब्राह्मणों एवं आचार्यों ने विधि-विधान के साथ भव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।महा गंगा आरती में उमड़ी भीड़।