बालाघाट: कान्हा में जंगली भैंसे की वापसी: 150 साल बाद प्रदेश सहित जिले में ऐतिहासिक पुनर्स्थापन
मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के तहत जंगली जल भैंस का ऐतिहासिक पुनर्स्थापन प्रदेश सहित जिले में मंगलवार लगभग दोपहर 12 बजे किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार रेंज में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए 4 जंगली भैंसों को सॉफ्ट रिलीज़ किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्ष