नोहर: नोहर, बार संघ नोहर के चुनाव में छोटूराम सहु अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर मांगेराम गोदारा बने
नोहर, अभिभाषक संघ नोहर के शुक्रवार को हुये चुनाव में छोटूराम सहु अध्यक्ष निर्वाचित हुये। उपाध्यक्ष पद पर मांगेराम गोदारा निर्वाचित हुये। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिये दोपहर 3 बजे मतदान हुआ। इसके बाद परिणाम घोषित हुआ। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला था। 178 अधिवक्ताओं मे से 174 ने मतदान का किया।