ऊंचाहार: रायपुर स्थित वनब्लॉक में वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन, पौध भंडारे में बांटे गए पेड़
वनविभाग द्वारा एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।इसी क्रम में ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के रायपुर गाँव स्थित वनब्लॉक में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फारेस्ट एस आई शरद बाजपेयी की मौजूदगी में प्रधान प्रतिनिधि सौरभ यादव ने वृक्षारोपण किया।और आयोजित पौध भंडारे में लोगों को पेड़ बांटे गए।