वाड्रफनगर: भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन को किया प्रभावित
वाड्रफनगर रविवार क्षेत्र में इन दिनों चिलचिलाती धूप और बढ़ती उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप का असर शुरू हो जाता है, जिससे आमजन का घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। मौसम की इस मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और राहत की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है।