मुरादाबाद: जिला अधिकारी मानवेंद्र सिंह लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने को लेकर दी जानकारी
जिला अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए 431 भारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिसमें 243 बस तथा 188 मिनी बस शामिल हैं। इसके अलावा 277 हल्के वाहनों की व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों 13 और हल्के वाहनों में 35 वाहन रिजर्व में रखे गए हैं। शांति व निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए 1901 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।