मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र से रवाना होने लगी पोलिंग पार्टियां मुरादाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव में कल होगा मतदान
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए बिजनौर की बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के 405 मतदान स्थलों समेत कुल 2133 मतदान स्थलों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे।