मंझनपुर: पूरब शरीरा की घटना पर पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे चेयरमैन, 50 हजार की आर्थिक सहायता दी
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूरब शरीरा में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी गुरुवर को लगभग 12 बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।