फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के अठायन में टायर में हवा भरते समय फटा टायर, एक व्यक्ति की हुई मौत
भुता थाना क्षेत्र के अठायन में टायर में हवा भरते वक्त एक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ गई। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि टायर में हवा भरते वक्त टायर फट गया। जिससे रिम की पत्ती व्यक्ति के पेट में घुस गई और मौत हो गई। पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।