चंदनकियारी: मानवता: चंदनकियारी में अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए सुकन्या फाउंडेशन और पत्रकार, पहुँचाया राशन
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया के दामुडीह पंचायत अंतर्गत गोपीनाथपुर में सड़क हादसे का शिकार हुए स्वर्गीय सपन मांझी और उनकी पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मी देवी के असामयिक निधन के बाद पूरा इलाका गमगीन है। माता-पिता को खो चुके अनाथ बच्चों की मदद के लिए अब सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय पत्रकार भी आगे आने लगे हैं।