बनखेड़ी: सामुदायिक वन संसाधन अधिकार अधिनियम पर सचिवों-रोजगार सहायकों की बैठक बनखेड़ी जनपद सभागार में आयोजित
जनपद पंचायत बनखेड़ी के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीना कुमारिया की अध्यक्षता में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार अधिनियम के तहत बैठक आयोजित की गई। इसमें विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों—मैदाखेड़ा, महुआखेड़ा, पड़रईठाकुर, पांजरा, मुर्गीढाना, कोठरी, जूनावानीढाना, पीपरपानी, डंगरहाई और धड़ाब