बदरवास: वार्ड 09 में तीन मंजिला मकान की दीवार गिरी, दो महिलाएं घायल, बदरवास थाना प्रभारी के शासकीय भवन की दीवार भी गिरी
अंचल भर में अचानक से मौसम बदला और तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई बदरवास कस्बे के वार्ड 9 में महेन्द्र जाटव की बेटी देवकी जाटव की शादी का मंडप व दहेज का सामान रखा हुआ था। पास ही के मकान की तीसरी मंजिल की बांउड्री तेज आंधी के कारण टूटकर नीचे गिर गई। जिससे दहेज का सामान टूट गया।और बेटी की मां सरोज बाई व बुआ कविता के सिर में गंभीर चोटें आई है।