बदरवास: खतौरा में गोदाम में भीषण आग, सामान जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा में रविवार रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 9/10 बजे के बीच गांव के तीन व्यापारियों के साझा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम खतौरा के व्यापारी गोपाल जैन, बबलू जैन और दिनेश जैन ने एक ही गोदाम में अलग-अलग व्यवसाय से संबंधित सामान रख रखा था।