गोरमी: गोरमी में मौत को दावत देता खुला नाला, महीनों से नहीं हुई मरम्मत, हादसे का बना खतरा
Gormi, Bhind | Jul 5, 2026 गोरमी में मौत को दावत देता खुला नाला, महीनों से नहीं हुई मरम्मत, हादसे का बना खतरा,गोरमी। नगर परिषद गोरमी की लापरवाही के चलते गल्ला मंडी रोड मोड़ पर कई महीनों से एक नाला खुला पड़ा हुआ है। इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक, पैदल राहगीर और स्कूली बच्चे गुजरते हैं, लेकिन खुले नाले के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।