बारुन: 33 हजार वोल्ट के तार से लगी आग, मस्तूल बारुण के 14 किसानों की मेहनत स्वाहा
रविवार की आधी रात बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव स्थित परमराज होटल के समीप खेतों में भीषण आग लग गई। पीड़ित किसानों के अनुसार, सरकारी 33,000 वोल्ट (33KV) के हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस अगलगी में किसानों की कई बीघा में लगी फसल जल गई।