बड़वानी: शहर के झामरिया रोड पर सीवरेज खुदाई में खाद से भरा ट्रक धंसा, पार्षद व नेता प्रतिपक्ष ने लगाए आरोप
बड़वानी शहर के झामरिया रोड क्षेत्र में सिवरेज खुदाई कार्य करने के बाद रोड को रिपेयरिंग ठीक से नहीं होने के कारण खाद से भरा एक ट्रक बिच रोड पर धंस गया वहीं एक मकान की और जाकर झुक गया, जिसके बाद स्थानीय पार्षद व नपा नेता प्रतिपक्ष द्वारा नगर पालिका और सिवरेज कंपनी की कार्यप्रणाली पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाते हुए रोड पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया गया है।