कटनी ग्रामीण: मोहास में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा हार्वेस्टर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा परिचालक
कटनी–दमोह मार्ग पर स्थित मोहास में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में हार्वेस्टर का परिचालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। हार्वेस्टर के केबिन में फंसे परिचालक को कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीस मिनट में बाहर निकाला गया।