नवादा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने लूट के कांड में संलिप्त 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Jul 4, 2025 शुक्रवार दोपहर 3:30 में जानकारी प्राप्त हुई की मुफस्सिल थाना की पुलिस ने लूट के कांड में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी गुड्डू कुमार एवं छोटू कुमार के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।