नवादा: नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश गांव से सटे गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के कचहरा गांव के पहाड़ के पास मिला महिला का कंकाल
Nawada, Nawada | Jul 4, 2025 नवादा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेसकौर थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव की 40 वर्षीय किरण देवी का कंकाल 24 दिनों बाद बरामद किया गया है।कंकाल नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश गांव से सटे गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के कचहरा गांव के पहाड़ से मिला। गुरुवार को 11:30 बजे रात में अस्पताल लाया गया।