नवादा: खराट मोड़ स्थित पकड़िया के समीप से पुलिस ने 9 अवैध बालू लोड ट्रैक्टर, 2 मोटरसाइकिल और 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Jul 4, 2025 शुक्रवार दोपहर 2:10 में जानकारी प्राप्त हुई की मुफस्सिल थाना की पुलिस ने थाना अंतर्गत खराट मोड पकड़िया के समीप से छापेमारी के दौरान 9 अवैध बालू लोड ट्रैक्टर, दो मोटरसाइकिल एवं दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। दोनों अभियुक्तों की पहचान भागवत बीघा निवासी सनोज यादव एवं कोपा गांव निवासी विक्की कुमार के रूप में की गई।