कांके: रांची के कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2024 रांची के कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने बीते देर शाम एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल व्यक्ति का नाम राजेश मुंडा बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा राजेश मुंडा को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।