नागौद: थाना नागौद के छेलहा तालाब में डूबने से युवक की मौत.
Nagod, Satna | Jul 8, 2026 सतना। नागौद थाना क्षेत्र के मौहारी निवासी विजय केवट (30), पिता छेदीलाल केवट, की छेलाहा तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल जिला अस्पताल, सतना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नागौद पुलिस मृतक का शव परीक्षण करवाते हुए शव परिजनों को सौप जाँच मे जुटी।