बेगूसराय: बेगूसराय के रमजानपुर के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत जबकि भाई हुए गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि इस हादसे में भाई भी गंभीर रूप से घायल हो चुका है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।