जौनपुर: कलेक्ट्रेट बार में कलेक्ट्रेट के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
बुधवार को 11 बजे जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्ट्रेट अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष का कल कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत चुनाव कराए जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं की मांग है कि समय सीमा पूरा होनेके बाद भी चुनाव नहीं कराया जा रहा है जो लोकतंत्र की हत्या है। हालांकि इसके लिए चुनाव अधिकारी पूरी तरह से निष्क्रिय हैं।