फूलपुुर: बहरिया चौराहे के पास टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बहरिया चौराहे के पास बृहस्पतिवार लगभग 07 बजे एक तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में उसके पैर में गंभीर चोट आई।घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।