जौनपुर: छोटी दीपावली पर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने जमकर की खरीदारी
छोटी दीपावली के अवसर पर जौनपुर के बाजारों में रविवार को दिनभर खूब रौनक रही। दोपहर करीब दो बजे से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सामान्य दिनों की तरह रविवार को अधिकांश दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन दीपावली पर्व के मद्देनजर इस बार बाजार पूरी तरह खुले रहे