जौनपुर: मां लक्ष्मी पूजनोत्सव का शुभारंभ भक्ति गीतों से गूंजे पंडाल, 22 अक्टूबर को होगा विसर्जन
ज्योति पर्व दीपावली के अवसर पर पांच दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की शुरुआत शनिवार की शाम करीब 5 बजे धूमधाम के साथ हुई। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के नेतृत्व में धनतेरस के दिन शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पूजन पंडाल सजाए गए।