जौनपुर: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण की हुई बैठक
जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ द्वारा किए गए गणना और सर्वे कार्य, ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण, डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और मतदेय स्थलों के रेशनलाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई।