जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सभागार में आज बगिया मां के नाम योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शिवानी जैन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में हितग्राहियों को आम, थाई, अमरूद, ड्रेगन फ्रूट और नींबू के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें पौधे लगाने के सही तरीके बताये गए।