मड़ियाहू: कोहड़र गांव में महामृत्युंजय जप अनुष्ठान का चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के रामपुर ब्लॉक स्थित कोहड़र ग्राम सभा में आयोजित सात दिवसीय महामृत्युंजय जप अनुष्ठान का चौथा दिन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आचार्य पंडित सोनू दुबे के सानिध्य में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।