सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में कल 4 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विद्युत कटौती रहेगी
Sadar, Faizabad | Dec 3, 2025
अयोध्या। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में कल 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ सिविल लाइन ने बुधवार रात 8:00 बजे मीडिया से बात करते हुए बताया कि रिकाबगंज स्थित नरेंद्रालय क्षेत्र में विद्युत तार बदलने का कार्य प्रस्तावित है, जिसके कारण छह घंटे का शट डाउन लिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।