बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी के रहने वाले दो व्यक्तियों को मारपीट कर दबंगों ने किया घायल मुकदमा दर्ज
चौबारी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। कि खेत की मेड़ को लेकर दबंगों से मामूली कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद दबंगों ने धारदार हथियार से व्यक्ति और उसके भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं व्यक्ति ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है वहीं कैंट थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है