हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक में कहा कि निवेशकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण हो
Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2024 मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। निवेशकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। पिहानी बूढ़ागांव कूल्हाघाट मार्ग के चौड़ीकारण का कार्य जल्द पूरा किया जाये।