हरदोई: शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में निकाली गई धन्यवाद पदयात्रा
Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2024 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश के क्रम में आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा धन्यवाद पदयात्रा का आयोजन शहर के कांग्रेस कार्यालय से किया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में धन्यवाद पदयात्रा का आयोजन किया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में इंडिया गठबंधन को अपार जनसमर्थन मिला है।