हरदोई: कलेक्ट्रेट में संविदा ठेका कर्मचारी संघ ने शाहाबाद पालिका में समस्याओं के निस्तारण के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2024 कलेक्ट्रेट में संविदा ठेका कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रत्नाकर के नेतृत्व में शाहाबाद नगर पालिका में विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया है।ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद् शाहाबाद में पिछले कई वर्षों से स्थाई संविदा व ठेका व सफाई कर्मचारियों की जटिल समस्याएं चली आ रही है जिनका निराकरण अभी तक नहीं हुआ।