पटना ग्रामीण: CM हाउस के बाहर छात्राओं का प्रदर्शन, नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर लगाए नारे
1अणे मार्ग स्थित CM हाउस के बाहर जेडी विमेंस कॉलेज की 12वीं की छात्राओं ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में छात्राओं ने नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे भी लगाए और न्याय की मांग की। छात्राओं का कहना है कि 19 मार्च से 11वीं का एनुअल एग्जाम शुरू हो रहा है और अचानक से कहा जा रहा है कि 12वीं में स्कूल में जाकर फिर से नाम लिखवाना होगा।