पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुंबई से पहुंचे पटना, कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुंबई से सोमवार की दोपहर पटना पहुंचे। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को नीतीश सरकार के साथ साथ बीजेपी और जेडीयू पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही पेपर लीक मामले पर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाया है।