ढंड गांव के पास शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे सड़क पर बने ब्रेकर की वजह से तेज रफ्तार स्कूटी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार शिक्षिका बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षिका को फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन द्वारा घायल शिक्षिका का इलाज किया जा रहा है।