नागौद: जिला अस्पताल सतना से लापता युवक सकुशल घर लौटा, परिजनों ने ली राहत की सांस
Nagod, Satna | May 28, 2026 जिला अस्पताल सतना से लापता हुआ दीपक सिंह सकुशल अपने घर लौट आया है, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। परिजनों के अनुसार दीपक के वापस आने के बाद घर का माहौल सामान्य हो गया है और सभी ने उसके सुरक्षित लौटने पर संतोष व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि घर वापसी के बाद परिजन ख़ुश नजर आये लेकिन वह अपना मुँह छिपाता हुए देखा गया हैं।