पन्ना: पन्ना में बेलगाम ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, परिवार के 9 घायल
Panna, Panna | May 3, 2026 "मध्यप्रदेश के पन्ना-अमानगंज मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम तारा के पास एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दमोह निवासी रामेश्वर तिवारी की मौत हो गई और परिवार के 9 सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। बीमार रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे इस परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।"