सेवराई: रेवतीपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर और उपनिरीक्षक आबिद अली की टीम ने अभियुक्त राजकुमार राजभर, पुत्र नन्हकू राजभर, निवासी ग्राम नवली को उसके घर से पकड़ा। आरोपी की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई गई है।