चूरू: खेल स्टेडियम से जल बचाने का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली, विधायक, जिला कलक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी
Churu, Churu | May 31, 2026 चूरू जिले में ‘वंदे गंगा : जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला खेल स्टेडियम से जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा एसपी निश्चय प्रसाद एम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।