हरदा: जिले में खाद-बीज संकट पर किसान नेता ने CM को भेजा ज्ञापन, DOP उपलब्ध कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग।
Harda, Harda | Jun 18, 2026 हरदा जिले में खरीफ सीजन से पहले खाद संकट गहराता नजर आ रहा है। आज 18 जून 4 बजे किसान नेता मोहन सांई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों को तत्काल डीएपी, यूरिया खाद और अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि मानसून आने वाला है और किसान बोनी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन जिले में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है।