मदनपुर: सढईल और रानी कुआं गांव के बीच NH 19 पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लड़कों की हुई मौत
औरंगाबाद में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के सढईल और रानी कुआं गांव के बीच एनएच-19 की हैं। मृतकों की पहचान सढ़ैल गांव के रहने वाले अक्षय सिंह के बेटे 22 साल के ऑतिश उर्फ युवराज सिंह और प्रिंस कुमार सिंह के बेटे हर्षित कुमार उर्फ अर्थ के रुप में की गई।